भारत देश में है बहुत दम

भारत ने आजादी के बाद से पिछले 70 सालों मे बहुत कुछ किया है हम कई क्षेत्रों में टॉप 10 देशों में सुमार हैं

👍 हाल ही में भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले यह क्षमता अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी।

👍 मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में हमारा देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है ।

मोबाइल फोन यूज करने के मामले में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है। इसके बाद अमेरिका, इंडोनेशिया और रूस आते हैं।

👍 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स को लाँच करके नया इतिहास रचा था। एक अंतरिक्ष अभियान में इससे पहले इतने उपग्रह एक साथ नहीं छोड़े गए थे। पहले सबसे ज़्यादा उपग्रह भेजने का विश्व रिकॉर्ड रूस के नाम था ।

👍 रेल नेटवर्क में भी भारत विश्व मे चौथा स्थान पर आता है ।
भारतीय रेलवे (67,368 किमी.) का नेटवर्क दुनिया में चौथे स्थान पर है। यह दुनिया का 8वां सबसे बड़ा नियोक्ता है। पहले स्थान पर अमेरिका (257,722 किमी), दूसरे पर चीन (131,000 किमी), तीसरे पर रूस (85,500 किमी.) है।

👍 मेट्रो ट्रेन के मामले में भी भारत का विश्व में दिल्ली मेट्रो (343.4 किमी) का 8वां स्थान है। हालांकि इस मामले में हमारा पड़ोसी देश चीन प्रथम स्थान पर आता है ।

👍 भारत के पास है दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। सैन्य शक्ति के आधार पर अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत का चौथा नंबर है।

👍 भारत फिल्मों का सबसे बड़ा निर्माता है। भारत मे सबसे अधिक भाषाओं में फिल्में बनाई जाती हैं । यहां की फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी इंडस्ट्री है।

👍 इस्पात उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। हाल ही में भारत जापान को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आया था। पहले स्थान पर चीन है ।

👍 दुनिया में सबसे अधिक दूध का उत्पादन करने वाले देशों में भारत और अमेरिका का नाम आता है। दुनिया का करीब 17 फीसदी दूध भारत में उत्पादित होता है। चावल और चाय के उत्पादन में चीन के बाद भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

👍 भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जीडीपी के मामले में भारत सातवें स्थान पर है। पहले स्थान पर अमेरिका दूसरे पर चीन तीसरे पर जापान हैं।

No comments:

Post a Comment